राजस्थान की यात्रा कथाऐं

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान (Rajasthan) भारत का सबसे बड़ा राज्य है। विशालता केवल इसके आकार में ही नहीं है वरन् भारत मे सबसे ज्यादा पाये जाने वाले महल और किलों में, दूध के गिलासों में और लोगों के दिलों तक में व्यापत है। थार का ऐसा रेगिस्तान जो नदियों तक को निगल जाऐ अगर राजस्थान में है तो केवलादेव, सरिस्का, रणथंभौर जैसे नख़लिस्तान भी यहीं हैं। देशी और विदेशी सैलानियों के लिऐ सबसे बड़े आकर्षण के केन्द्रों में से एक है राजस्थान। ग्रामीण और वंचित जीवन के सजीव दर्शन के लिऐ असंख्य ढाणियां, जहां आप केवल पैदल ही पहुँच सकते हैं और इसके ठीक उलट महाराजाओं की जीवन-शैली को महसूस करने के लिऐ उदयपुर पैलेस जैसे अनेक महल जहां पहुँचने के लिऐ पैलेस-ऑन-व्हील्स जैसी रेलगाङियां, जो कोच में बैठते ही आपको किसी रजवाङे की शान-औ-शौकत के अहसास से भर देंगीं। यदि घुमना हो बागड़ में तो चलिये चले चलते हैं राजस्थान की यात्राओं पर - कुछ कदम मेरे साथ।
भानगढ़

भानगढ़, राजस्थान

भूतों का गढ़ - भानगढ़।

एक टिप्पणी भेजें